आरा, जुलाई 2 -- आरा। जिले के पीरो थाना क्षेत्र के चतुर्भुजी गांव में बुधवार की दोपहर आपसी विवाद में एक किसान की पिटाई कर दी गई। उसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी किसान चतुर्भुज बरांव गांव निवासी चुनमुन सिंह हैं। उनकी पत्नी कविता देवी ने बताया कि उन्होंने अपने भतीजे से पड़ोस की रिश्ते की एक बहन की बेटी की शादी करवाई थी। अब वह लड़की उनके भतीजे के साथ रहने को तैयार नहीं है। उसे लेकर उनके बीच विवाद चल रहा है। बुधवार की दोपहर पड़ोसी द्वारा कहा गया कि शादी में उपहार के रूप में दिये गये सामान वापस दिला दो। तब उसने कहा कि लड़के के दरवाजे पर जाकर सामान मांग लो। उस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। इसके बाद पड़ोसन द्वारा अपने पति के साथ उनकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई। .... बीमारी की हालत में अस्पताल ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.