बलरामपुर, जनवरी 7 -- तुलसीपुर।सामान्य जाति के लिए संचालित शादी अनुदान योजना की वेबसाइट न खुलने से पात्र लाभार्थी योजना से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर ब्राह्मण महासभा के चंद्रशेखर मिश्रा उर्फ जोगी ने प्रदेश सरकार से कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र तुलसीपुर में सैकड़ों गरीब परिवार ऐसे हैं, जिनकी बेटियों की शादी हो चुकी है और वे योजना के सभी मानकों पर खरे उतरते हैं, इसके बावजूद सामान्य जाति का पोर्टल न खुलने के कारण आवेदन नहीं हो पा रहा है। लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग किया है कि सामान्य जाति के लिए शादी अनुदान की साइट शीघ्र खोली जाए, ताकि पात्र लोगों को सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...