हिन्दुस्तान संवाददाता, अगस्त 18 -- यूपी के आगरा में पिनाहट कस्बे से लापता चल रही विवाहिता संदिग्ध हालात में मायके पहुंची। उसने एक युवक पर अपहरण कर कमरे में नशीला पदार्थ सुंघाकर कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी हैं। पुलिस में शिकायत के बाद तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि पिनाहट कस्बा क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय विवाहित महिला 29 जुलाई को ससुराल से मायके के लिए निकली थी। लेकिन वह मायके नहीं पहुंची। ससुरालीजनों ने महिला की काफी जगह तलाश की। उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। महिला के न मिलने पर परेशान पीड़ित पति ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। 16 अगस्त को महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मायके पहुंच गयी। इसके बाद महिला ने मायके वालों को रेप की बात बताई तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.