फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 5 -- फर्रुखाबाद। शादीशुदा महिलाओं को अब राशनकार्ड में अपना नाम कटवाने के लिए मायके के चक्कर नहीं लगाने होंगे। जिलापूर्ति विभाग ने पोर्टल में स्थानांतरण का विकल्प चालू कर दिया है। महिलाएं घर बैठे ही पोर्टल पर ऑनलाइन अपना नाम स्थानांतरित कर सकेंगी। शादी होने के बाद जब वे ससुराल पहुंचती हैं तो उन्हें राशनकार्ड बनवाने में दिक्कत होती है। पहले उन्हें मायके आकर राशनकार्ड से अपना नाम कटवाना पड़ता है, जिसके बाद ही उनका ससुराल के राशनकार्ड में नाम दर्ज होता है। इसको लेकर महिलाओं को कई बार मायके आकर जिलापूर्ति कार्यालय के चक्कर काटने होते हैं। इससे महिलाओं का समय व किराया भी खर्च होता है। महिलाओं की इस समस्या से निजात पाने के लिए हाल ही में जिलापूर्ति विभाग ने विभागीय पोर्टल में फेरबदल किया है। विभाग ने पोर्टल में विकल्प का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.