नई दिल्ली, फरवरी 9 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सामने आई भारी गड़बड़ियों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मूढापांडे ब्लॉक के छह ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है। वहीं खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मूढापांडे का वेतन रोककर उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही एडीओ समाज कल्याण का वेतन रोकते हुए उन्हें मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शासन स्तर से की जाएगी। अब तक 37 युवक-युवतियों की दोबारा शादी की पुष्टि हो चुकी है। यह सभी ग्राम पंचायत सचिव मूढापांडे ब्लॉक के हैं। रविवार की शाम जिलाधिकारी अनुज सिंह ने स्थानीय अधिकारियों की टीम से कराई गई जांच के बाद डीपीआरओ और डीडीओ को इन सचिवों के निलंबन के आदेश जारी किए। जांच में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मूढ...