प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 22 -- दयालगंज बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। बारात जाने के बाद पुरुषों से खाली हुए घर के पिछवाड़े आधी रात संदिग्धों को देख महिलाओं ने डकैत समझ शोर मचा दिया। दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि कोई नहीं मिला। आसपुर देवसरा थानाक्षेत्र के सैफाबाद बाजार निवासी राम किशन सिंह के बेटे सौरभ सिंह की बारात शुक्रवार की शाम बनारस गई थी। बारात में शामिल होने के लिए गांव के आसपास के सभी पुरुष चले गए थे। महिलाएं ही घर पर मौजूद थीं। रात लगभग 11 बजे घर के बाहर महिलाओं का गीत संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान घर के पीछे आधा दर्जन अज्ञात व्यक्ति पहुंच गए। महिलाओं ने पूछताछ शुरू की तो वे घर के पीछे के रास्ते से खेत खलियानों की तरफ भागने लगे। यह देख महिलाओं ने शोर मचा दिया। महिलाओं की सूचना एवं हल्ला गुहार पर सपा उपाध्यक्ष रमा...