देवबंद, मार्च 28 -- देवबंद में तहसील क्षेत्र के गांव दुगचाड़ा के बाद अब शुक्रवार को गांव चोंदाहेड़ी में गुर्जर समाज की पंचायत में समाज मे फैली कुरीतियों पर चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत में निर्णय लिया कि अब समाज के विवाह समारोह में डीजे बजाने के साथ फिजूलखर्ची पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने पर सहमति बनी। डीजे पर रोक लगाने की मुहिम इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे ध्वनि प्रदूषण का भी संकट रहता है। औसत से ज्यादा आवाज में इसके बजने के कारण कई लोगों की मौत की खबरें बीच-बीच में आती रहती हैं। बारात में डीजे के कारण अस्पतालों और उन लोगों को परेशानी होती हैं जिनके घर पर बुजुर्ग बच्चे या कोई बीमार होता है। इस सहमति की हर तरफ तारीफ हो रही है। शुक्रवार को उत्तराखण्ड बार्डर से सटे देवबंद तहसील के गांव चोंदाहेड़ी में रमेश पंवार के निवास पर आयोजित गुर्जर समाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.