अंबेडकर नगर, फरवरी 5 -- टांडा, संवाददाता। शबे-ए-बारात के मुबारक अवसर पर ईद मिलादुन्नबी मरकज कमेटी से जुड़े कौमी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक सिराज फाजिल के पुत्र शादान ने लगभग चार माह में कुरान शरीफ मुकम्मल कर एक सराहनीय उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसकी शुरुआत शादान की तिलावते कलाम पाक से हुई। जामा मस्जिद के इमाम हाफिज व कारी नइमुल्लाह ने शादान का नाज़रा मुकम्मल कराया। मदरसा मंजर-ए-हक के कारी एहसान ने जलसे को खिताब करते हुए कहा कि बच्चों को इल्म देने के लिए बच्चों के साथ-साथ उनके वालिदैन को भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शादान को मुबारकबाद दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यक्षता जामा मस्जिद टांडा के इमाम हाफिज व कारी नइमुल्लाह ने की, जबकि संचालन जनाब हनीफ कुरैशी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.