मैनपुरी, जनवरी 1 -- पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाइक चुराने वाले शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ मैनपुरी तथा आसपास के जिलों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सुरजीत उर्फ जीता उर्फ जीतू पुत्र श्याम सिंह निवासी नगला अखे थाना किशनी बताया। वह चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुका है और जेल से निकलने के तुरंत बाद चोरी के धंधे में फिर से लग जाता है। उसने जानकारी दी कि चोरी को ही उसने अपनी आजीविका का साधन बना रखा है। पकड़े गए आरोपों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्र में 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। उसके खिलाफ 8 साल पहले 2017 में चोरी का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। पूछताछ के बाद आरोपी को मुकदमा दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.