प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधी नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों की जमापूंजी में सेंधमारी कर रहे हैं। वहीं अब एक नए ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें शातिर ने अपने बातों में फंसाकर एक परिवार के चार सदस्यों के बैंक खाते से 1.93 लाख रुपये उड़ा दिए। कर्नगलंज थाना पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुटी है। पुराना कटरा निवासी सुनील कुमार की तहरीर के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली से प्रयागराज के लिए आरक्षित टिकट कैंसिल किया था, लेकिन उनके यूपीआई में पैसे वापस नहीं आए थे। इस पर सुनील कुमार ने यूपीआई के कस्टमर केयर नंबर को फोन कर शिकायत की। इसके थोड़ी देर बाद ही अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आया और उसने खुद को यूपीआई का कस्टमर केयर अधिकारी बताया। उसने रुपये वापस आने में तकनीकी दिक्कतों की बताई और बातों में उल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.