कौशाम्बी, जनवरी 15 -- मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पलरा निवासी विकास कुमार साहू बैरमपुर बाजार में सहज जन सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक निजी ऑनलाइन कंपनी का बैंकिंग पोर्टल भी ले रखा है। वह करीब 20 से 25 लोगों के खाते खुलवाने के साथ प्रतिदिन लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये का लेनदेन करते हैं। विकास ने बताया कि बीते कई दिनों से उनके मोबाइल पर विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के ओटीपी आ रहे थे, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अचानक उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया। इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत बैरमपुर पुलिस चौकी को दी। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे एसपी कार्यालय स्थित साइबर सेल में शिकायत की। इसके बावजूद शाम करीब चार बजे शातिरों ने उनकी जीमेल आईडी भी हैक कर ली। इस पर उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.