कन्नौज, जनवरी 20 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। भूमि विकास बैंक गुरसहायगंज शाखा प्रतिनिधि पद के नामांकन को लेकर ब्लाक तालग्राम परिसर में सुबह से ही काफी गहमा गहमी रही। भूमि विकास बैंक गुरसहायगंज के शाखा प्रतिनिधि पद के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक कुमार का पुन: निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उनके निर्विरोध निर्वाचन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर स्वागत करते हुए बधाई दी। इस मौके पर विधायक अर्चना पांडेय, ईश कुमार सिंह, हरिनाथ राजपूत, अंशुल मिश्रा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...