जौनपुर, जनवरी 21 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की मड़ियाहूं में शाखा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया विकासखंड कार्यालय के सभागार में हुई। नामांकन सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चला। निर्वाचन अधिकारी नायब तहसीलदार संदीप कुमार सिंह की देखरेख में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई। निर्धारित समयावधि में शाखा अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक ही उम्मीदवार डॉ. अजय सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन न करने के कारण डॉ. अजय सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। नामांकन के दौरान सभी जरूरी औपचारिकताओं की जांच की गई, जिसमें उनका नामांकन वैध पाया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान बैंक शाखा प्रबंधक संजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने निर्वाचन कार...