लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, संवाददाता। इंदिरा नगर बी-ब्लाक स्थित शक्तिपीठ सत्य मंदिर में मंगलवार को देवी मां कुसुम जी का जन्मोत्सव शाकाहार दिवस के रूप में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। शाम को कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान की वाणी पाठ से हुआ। आध्यात्मिक गुरु मां पूनम और योगीराज अभिनव महाराज ने अपने प्रवचन में शाकाहार के महत्व और आध्यात्मिक जागरण पर जोर दिया। वहीं बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने मांसाहार त्यागने का संकल्प लिया। जिससे शाकाहार दिवस और भी खास बन गया। इस दौरान भक्तों ने भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की और महाआरती हुई। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.