रामगढ़, नवम्बर 6 -- गोला, निज प्रतिनिधि। शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा का 28 वां स्थापना दिवस समारोह 9 नवंबर को बिजुलिया रामगढ़ स्थित गायत्री पीठ मंदिर में होगी। समारोह में समाज में व्याप्त कुरुतियों पर चर्चा की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए महासंघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्र ने दी। बताया कि सम्मेलन में सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के लोग भी शामिल होंगे। इस दौरान मग विभूति प्रतिष्ठित, बुजुर्गों व प्रतिभावान छात्रों को प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित करने के साथ पुस्तक का लोकार्पण किया जएगा। सम्मेलन में बिहार व झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोग शामिल होंगे। आयोजन को लेकर बुधवार को प्रदेश प्रभारी सौम्य मिश्र उर्फ़ स्वामी दिव्यज्ञान, प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्र, जिलाध्यक्ष राधाकांत मिश्र, नागेंद्र पाठक, कपिल देव ...