सहारनपुर, जुलाई 18 -- बेहट गुरुवार की सुबह शिवालिक पहाड़ियों पर हुई भारी बारिश से शाकंभरी खोल सहित क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों में पानी का उफान आ गया। पानी के तेज बहाव के चलते पुलिस शाकंभरी देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को भूरादेव मंदिर के पास रोक दिया। करीब दो घंटे इंतजार के बाद खोल में पानी कम होने पर श्रद्धालुओं को माता के मंदिर तक जाने की अनुमति दी है। पिछले करीब एक पखवाड़े से शिवालिक पहाड़ियों पर रुक रुककर हो रही बारिश से अक्सर बरसाती नदियां उफान पर रहती है। नदियों के रौद्र रूप के चलते जहां मार्ग अवरुद्ध हो जाते है वहीं शिवालिक से सटे दर्जनभर गांव का संपर्क भी एक दूसरे से कट जाता है। नदियों में लगातार आ रही बाढ़ से कई मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे शिवालिक पहाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.