रांची, जुलाई 29 -- रांची। बिहार-झारखंड में रियल एस्टेट क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य व रांची में रमादा होटल के सफल संचालन के लिए शाकंबरी बिल्डर्स प्रा. लि. के चंद्रेश बजाज को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुंबई में यह सम्मान महाराष्ट्र के पूर्व सीएम, पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने दिया। रमादा की विश्वभर में 9000 से अधिक शाखाएं हैं। रांची स्थित रमादा होटल, जिसे पवन बजाज ने स्थापित किया है, झारखंड का पहला शाकाहारी होटल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...