नई दिल्ली, जनवरी 8 -- एक ही दिन में SA20 लीग में दो बड़े रिकॉर्ड देखने को मिले। एक बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका की इस टी20 लीग SA20 का सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाया, जबकि दूसरी पारी में उसी टीम के एक गेंदबाज ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे पहली हैट्रिक ली। शाई होप ने SA20 का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया, जिसके बाद लुंगी एनगिडी ने लीग की पहली हैट्रिक लगाकर प्रिटोरिया कैपिटल्स को किंग्समीड में डरबन के सुपर जायंट्स के खिलाफ 15 रनों से जीत दिलाई। इस टीम को पिछले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें केशव महाराज ने एक ओवर में 34 रन दिए थे, जो लीग के इतिहास का सबसे महंगा ओवर था। शाई होप ने 69 गेंदों में 118 रनों की पारी खेली। इस पारी में 9 चौके और 9 ही छक्के शामिल थे, जिसका मतलब है कि उन्होंने 90 रन सिर्फ बाउंड्रीज से बटोरे। प्रिटोरिया कै...