प्रयागराज, अप्रैल 5 -- सिविल लाइंस थाने में शाइन सिटी कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की एक और एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपितों ने महिला से जमीन के नाम पर 1,09,59,860 रुपये हड़प लिए। न्यायालय के आदेश पर शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम व उसके भाई आशिफ नसीम, सुधाकर सिंह, दुष्यंत चौहान, अजय सिंह और ऐनुल रसीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सिविल लाइंस पुलिस जांच में जुट गई है। सोनभद्र के शक्तिनगर विद्युत विहार कॉलोनी निवासी शांती देवी ने तहरीर में बताया कि वर्ष 2013 में राशिद नसीम व आशिफ ने एक कंपनी का गठन किया था। प्रोजेक्ट की जानकारी के लिए वह सिविल लाइंस स्थित कंपनी के कार्यालय गई। एजेंट दुष्यंत चौहान ने लखनऊ और वाराणसी में प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दो प्लॉट वाराणसी और लखनऊ में क्रय करने के लिए विभिन्न किस्तों में 1,09,59,860 रुपये भुगतान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.