वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी। शाइन सिटी के खिलाफ कैंट थाने में धोखाधड़ी में एक और केस दर्ज किया गया है। लंका के नरिया निवासी डॉ. मनीष शुक्ला की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। डॉ. मनीष शुक्ला की शिकायत पर प्लाट दिलाने के नाम पर 13 लाख 78 हजार 250 रुपये की धोखाधड़ी की। पिंडरा में जमीन दिलाने के नाम पर ठगी की गई। तीन बार में किस्त में रुपये लिए गए। प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर कैंट पुलिस ने शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम और एजेंट राम प्रसाद कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि शाइन सिटी के खिलाफ अकेले कैंट थाने में करीब 110 मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.