नई दिल्ली, मार्च 20 -- शाइन सिटी कंपनी की अरबों रुपये की सम्पत्ति को नीलाम कर निवेशकों को रकम लौटाने के आदेश पर ईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में ईडी कंपनी के फरार सीएमडी राशिद नसीम के तीन करीबियों को जल्दी ही पूछताछ के लिए बुलाएगी। इनकी करोड़ों रुपये की सम्पत्ति का ब्योरा भी तैयार कर लिया गया है। इन सम्पत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। शाइन सिटी निवेशकों का अरबों रुपये लेकर फरार हो गई थी। कंपनी के सीएमडी और निदेशकों के खिलाफ पूरे प्रदेश में 500 से अधिक मुकदमे दर्ज हुए थे। इसमें दो दर्जन लोग गिरफ्तार किए गए है। सीएमडी राशिद नसीम अभी तक फरार है। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम है। विजिलेंस ने भी इस मामले में जांच की थी। इसके बाद ही ईडी ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर सम्पत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। कोर्ट ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.