मेरठ, मार्च 9 -- मेरठ। शाइनिंग स्टार्स क्लब की ओर से होली सभा का आयोजन नाथ भवन में किया गया। इस अवसर पर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं, फिर होली सभा की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में शालू गुप्ता ने कार्यकारिणी सदस्यों से प्रार्थना की और आशा, दीपा, अर्चना ने सभी का स्वागत कर गुलाल लगाया। मंच का संचालन शालू, मंजू, नेहा ने किया। सपना, शैली ने गेम्स खिलाए। भावना सीमा ने लकी ड्रा निकाला। सुषमा निशा, नीलिमा, शर्मिला ने होली के उपहार बांटे। महिलाओं ने कैटवॉक किया। सभी ने तंबोला खेला। इस मौके पर रूपाली, श्वेता, संतोष, लता, सीमा, मधु, रेनू, अनुराधा उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.