बांदा, जनवरी 2 -- बांदा। संवाददाता चिल्ला पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामियां को गिरफ्तार किया है। चिल्ला थाना प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने बताया कि युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व दहेज मांगने के मामलें में शुक्रवार को सादीमदनपुर चौराहे से नवाजुद्दीन उर्फ सद्दाम उर्फ नयाजुद्दीन पुत्र नजीबुद्दीन निवासी सादीमदनपुर थाना चिल्ला जनपद बांदा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम में दरोगा संतोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अंजली गुप्ता, कांस्टेबल सनि कुमार वर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...