विकासनगर, सितम्बर 13 -- लगातार हो रही बारिश से उफान पर आई यमुना और टौंस नदी की लहरें शांत होने का नाम नहीं ले रही हैं। पछुवादून में यमुना की लहरें तटवर्ती बस्तियों से टकरा रही हैं, जबकि टौंस भी चेतावनी के स्तर से ऊपर बह रही है। तटों को छूती लहरें अभी भी लोगों में दहशत का कारण बनी हुई हैं। नदियों के बढ़े हुए जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने तटवर्ती बस्तियों के लिए अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से हो रही रिकॉर्ड तोड़ बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। यमुना और टौंस की लहरों के उतार चढ़ाव को देखते हुए तटवर्ती बस्तियों के लोग अभी भी घबराए हुए हैं। लोगों की घबराहट का कारण दोनो नदियों के ऊपरी कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश भी है। प्रशासन की ओर से लगातार सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं, लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.