सिद्धार्थ, अक्टूबर 13 -- बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना परिसर में रविवार को आगामी त्योहारों में लक्ष्मी पूजा, धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। थानाध्यक्ष रामदेव ने सभी पूजा समितियों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय संभ्रांत नागरिकों से आगामी पर्वों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सभी त्योहार पारंपरिक ढंग से ही मनाए जाएंगे। किसी भी नई परंपरा की शुरुआत या ऐसा कोई आयोजन जो सार्वजनिक शांति भंग कर सकता है, उस पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन पुराने निर्धारित स्थलों पर ही किया जाएगा। समय और रूट का पालन सभी समितियों को सुनिश्चित करना होगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन हर स्तर पर चौकसी बनाए...