बस्ती, जून 7 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में ईद उल अजहा की नमाज ईदगाहों व मस्जिदों पढ़ी गई। लोगों ने अमन, चैन व मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगी। नमाज बाद लोगों ने एक दूसरे से गले लगकर बधाई दी। उसके बाद निर्धारित स्थानों पर कुर्बानी दी गई। शहर के ईदगाह महरीखांवा गांधीनगर, जामा मस्जिद गांधीनगर, छोटी मस्जिद गांधीनगर, पुरानी बस्ती ईदगाह नरहरिया, ग्रामीण क्षेत्र में जमदाशाही, मझौआमीर, लालगंज के बनकटी, पंखोंबारी, ठकुरापार, नेवारी ,रौतापार, शोभनपार, बेहिल, कुरियार के साथ तमाम क्षेत्र में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गई। नजाम का सिलसिला सुबह सात बजे से शुरू हुआ था, जो दोपहर तक चलता रहा। नमाजियों ने देश की तरक्की और अमन के लिए दुआएं मांगी। प्रत्येक ईदगाह पर पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था रही। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.