कोडरमा, मार्च 10 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि । थाना परिसर में रविवार को होली और रमजान त्योहार को लेकर थाना प्रभारी ओम प्रकाश की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से होली और रमजान मनाने के लिए लोगो ने अपने- अपने सुझाव दिए। बैठक में शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने, सड़क पर मनचले युवकों,अवैध महुआ शराब के खिलाफ अभियान चलाने के बारे में विचार- विमर्श किया गया। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनाने की बात कही। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने त्योहार में प्रबुद्ध लोगों से सहयोग की अपील किया। उन्होंने कहा कि त्योहार को लेकर अवैध महुआ शराब के विरुद्ध छापेमारी किया जाएगा। हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। त्योहार में पुलिस और सजग तरीके से काम करेगी। उन्होंने कहा कि त्योहार में असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.