हजारीबाग, मार्च 10 -- चौपारण प्रतिनिधि होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। बैठक में सभी ने एक स्वर में शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने का संकल्प लिया। बैठक में शामिल सीओ संजय यादव ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है और इसे आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि होली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने कहा कि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी...