आदित्यपुर, मार्च 9 -- आदित्यपुर। आरआइटी थाना परिसर में शनिवार को होली के मद्देनजर निवर्तमान मेयर विनोद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने का निर्णय लिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि होली के दौरान अश्लील गीत नहीं बजाएं। नशापान से दूर रहकर होली मनाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई होली के दिन हुड़दंग करता है तो उसपर पुलिस सख्ती कार्रवाई करेगी। बैठक में नगर निगम के नगर प्रबंधक आलोक कुमार, सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान, अधिवक्ता ओमप्रकाश, शारदा देवी, जगदीश नारायण चौबे, सुरेशधारी, प्रमोद कुमार सिंह, समरेन्द्र नाथ तिवारी, जेपी सिंह, मनमोहन सिंह, आशुतोष, झरना मन्ना, मंजू सिंह, पांडी मुखी, संगीता प्रधान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.