सासाराम, मार्च 9 -- नासरीगंज, एक संवाददाता। होली, ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मो. नौशाद आलम सिद्दीकी, सीओ अंचला कुमारी व प्रखंड प्रमुख योगेश कुमार ने संयुक्त रूप से की। संचालन थानाध्यक्ष अमित कुमार ने किया। बीडीओ ने होली, ईद व रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। विधि-व्यवस्था संधारण पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। पुलिस द्वारा सघन गश्ती की जायेगी। होलिका दहन पर विशेष रूप से चर्चा की गयी। आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की गयी। कहा ईद को लेकर सभी मस्जिदों व कब्रिस्तानों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। शांति समिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.