चतरा, अक्टूबर 4 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि प्रखंड में दुर्गा पूजा का त्योहार गुरुवार को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। शुक्रवार को बाजे गाजे के साथ माता रानी सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं को तालाब में विसर्जित कर दी गई। इस दौरान राजपुर थाना प्रभारी संदीप कुमार एसआई संदीप कुमार बर्मा अमित कुमार बीडीओ सुनील प्रकाश सीओ मनोज कुमार गोप आदि मुस्तैद दिखे। इस मौके पर सायल बगीचा राजपुर तुलबुल पेलतौल बाराबागी आदि मेले का आयोजन किया गया था। समाचार लिखे जाने तक कही भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं है। पूजा को सफल बनाने में मुख्यरूप से राजेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, रघुनंदन दांगी, मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार साव, विनय सिन्हा, इंद्रदेव दांगी ,गौतम यादव, सुधीर सिंह, राजकुमार सिंह, मटुकधारी सिंह, सुरेश सिंह, संतोष बर्मा, कामे...