लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- संसारपुर। कस्बे में होली पर निकलने वाले जुलूस के मद्देनजर थानाध्यक्ष मैलानी निराला तिवारी व चौकी इंचार्ज मोहित पुण्डीर ने पुलिस बल के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इसके साथ ही निकलने वाले जुलूस के रास्ते पर ड्रोन से निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। रास्ते मे ग्रामीणों से संवाद कर शांति पूर्ण तरीके से होली का त्यौहार मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष मैलानी निराला तिवारी ने बताया कि संसारपुर में जुलूस के दौरान निगरानी बनाए रखने को घरों के ऊपर फोर्स तैनात रहेगी इसके अलावा जो मुस्लिम बस्ती में संकरी गलियां है उनमें भी पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। उपद्रवियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। ड्रोन से होगी छतों की निगरानी होली और जुमा को लेकर प्रशासन बेहद चौकन्ना है। कहीं पर कोई कसर न है इसका पूरा ख्याल रखा गया है आज शुक्रवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.