पलामू, सितम्बर 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में अघोर आश्रम स्थित शांति विकास संघ ने दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू कर दिया है। मूर्ति निर्माण सहित पंडाल निर्माण की तैयारी शुरू हो चुका है। कोर सीटी के प्रारंभिक मुहाने पर स्थित होने के कारण बड़ी संख्या में लोग पंडाल सहित मूर्ति और पूजा देखने आते है। वार्ड-2 में स्थित यह दुर्गा पूजा स्थल एक बड़ी आबादी के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र बनता है। पर्याप्त जगह होने के कारण यहां पूरे नियम से नवरात्रि पाठ किया जाता है। बिसफूटा, अघोर आश्रम, बैंक कॉलोनी, सहित विभिन्न मोहल्ले के लोग पूजा के लिए शांति विकास संघ के पंडाल में पहुंचते है। इस बार कई जगह पूजा का आयोजन न होने से भीड़ बढ़ने के आसार है। मेदिनीनगर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत महतो ने कहा कि सभी समस्याओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.