गुमला, मई 4 -- गुमला। शांति महिला वेलफेयर फाउंडेशन जारी के सदस्यों की बैठक शनिवार को जिला मुख्यालय के बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता फाउंडेशन के संस्थापिका शांति लकड़ा ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सह 20 सूत्रीय सदस्य उपस्थित थे। मौके पर फाउंडेशन के संस्थापिका शांति लकड़ा ने कहा संस्था से जुड़कर सैकड़ो महिलाएं और लड़कियां सैनिटरी पैड बनाकर लोगों को जागरुक कर रही है। संस्थान द्वारा सस्ते दाम में प्लास्टिक रहित सेनेटरी पैड का बेहतर प्रोडक्ट बनाती है। जिससे महिलाओं को होने वाली कई बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। मौके पर विलियम लुगुन,बलका भगत,इनायत शाह समेत कोई लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...