गाजीपुर, मार्च 19 -- खानपुर। शांति फाउंडेशन के नाम से समाज के जरूरतमंद महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की है। शांति फाउंडेशन के संस्थापक विनोद शर्मा ने जानकारी दी कि यह सिलाई प्रशिक्षण केंद्र कूढालम्बी गांव में चलाया जाएगा। केंद्र का उद्घाटन प्रधान विष्णुकांत शास्त्री ने किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र रोजगार के नए अवसर प्रस्तुत करेगा और प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी बेटियों को शांति फाउंडेशन द्वारा सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। जयशंकर दुबे ने जानकारी दी कि यह केंद्र प्रतिदिन सुबह दस बजे से छह बजे तक संचालित होगा। पहले दिन 34 महिलाओं ने एडमिशन कराया। कार्यक्रम में रमाकांत दुबे, रामकृत यादव आदि की उपस्थिति भी रही। शालोनी, चांदनी, अन्नू, रोली, अल्फा, खुशी, संगीता, सुंदरी आदि लोग उपस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.