घाटशिला, फरवरी 22 -- चाकुलिया। चाकुलिया के शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य अरुण कुमार महतो एवं दीदी आनंदिता करुणामय की सेवानिवृत्ति के पश्चात उनके सम्मान में विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अरुण कुमार महतो ने विगत 21 वर्षों से विद्यालय में सेवा दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रभात झुनझुनवाला, सचिव अमित भारतीय एवं उपाध्यक्ष आलोक लोधा ने दोनों शिक्षकों को उपहार देकर उन्हें भावभिनी विदाई दी। प्रभात झुनझुनवाला ने कहा अरुण महतो काफी अनुभवी आचार्य रहे हैं। अपनी कुशल व्यवहार एवं उत्तम शिक्षण कला से बच्चों के बीच में एक अलग स्थान बनाए हुए थे। उनके कार्यकाल को विद्यालय कभी नहीं भूलेगा। विद्यालय प्रबंधन उनके शेष जीवन की मंगल कामनाएं करता है। इस अवसर पर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.