गढ़वा, सितम्बर 22 -- रमना। दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि दशहरा का त्योहार असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि यह त्योहार सत्य के मार्ग पर चलने को प्रेरित करता है। सीओ सह बीडीओ विकास पांडेय ने दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण व व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए पूजा समितियों से सहयोग की अपील की। थाना प्रभारी आकाश कुमार ने निर्धारित समय और मार्ग से ही प्रतिमा विसर्जन करने की बात कही। बैठक को संसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मेहता ने भी संबोधित किया। मंच संचालन महेंद्र प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.