गढ़वा, मार्च 8 -- मेराल, प्रतिनिधि। होली त्योहार को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदाय के लोग और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। होली और रमजान के दौरान क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अशांति न हो उसके लिए प्रशासन के साथ पंचायत प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध लोगों ने सक्रियता बनाए रखने का निर्णय लिया। बैठक में प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, सीओ यशवंत नायक, बीडीओ सतीश भगत, थाना प्रभारी विष्णुकांत ने लोगों से त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के अलावा गड़बड़ी की आशंका होने पर प्रशासन को त्वरित सूचना देने का अनुरोध किया। बैठक में शामिल दोनों समुदाय के लोगों ने रमजान और होली के दौरान आपसी भाईचारा तथा सौहार्द बनाए रखने पर बल दिया गया। प्रखंड प्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.