गढ़वा, मार्च 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय सहित सुदूरवर्ती प्रखंडों में वातावरण होलीमय हो गया है। लोग होली की तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। बाजार में जरूरत के सामान की खरीदारी अधिसंख्य लोगों ने कर ली है। होली का त्योहार कुछ लोग शुक्रवार तो कुछ शनिवार को भी मनाएंगे। उधर प्रशासनिक स्तर पर भी शांति और सद्भाव के साथ होली मनाने को लेकर लोगों से अपील की गई है। प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी पूरी कर ली गई है। विभिन्न चौक चौराहों पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। डीसी शेखर जमुआर और एसपी दीपक कुमार पांडेय ने संयुक्त आदेश जारी कर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की है। होली के मद्देनजर शराब की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। उसके अलावा सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए साइबर सेल अलर्ट है। भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.