जहानाबाद, जुलाई 3 -- करपी, निज संवाददाता। करपी एवं शहर तेलपा थाना मुख्यालय में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता करपी थाना अध्यक्ष सचिन कुमार तथा शहर तेलपा थाना अध्यक्ष हरिकांत कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष ने कहा कि मोहर्रम पर्व मुसलमान भाइयों का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेवारी हम सभी लोगों की है। पर्व त्यौहार के अवसर पर कुछ लोग ऐसे होते हैं जो समाज में तनाव फैलाने का कार्य करते हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित करने की जरूरत है। इन्होंने उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि अगर कोई भी असामाजिक तत्व शांति में बाधक बनता है तो ऐसे तत्वों के खिलाफ अतिशीघ्र थाना को सूचना दें। जिससे कि असामाजिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.