सहारनपुर, मार्च 18 -- देवबंद। मेपल्स एकेडमी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शिव चौक शाखा द्वारा शिक्षाविद सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान राजयोगी प्रोफेसर ओंकार चंद्र शर्मा ने शिक्षकों को जीवन में शांति और आध्यात्मिक मूल्यों के साथ आगे बढऩे का संदेश दिया। कार्यक्रम में ओंकार चंद्र शर्मा ने कहा कि प्यार, शांति, ज्ञान पवित्रता एवं आध्यात्मिक ज्ञान द्वारा हम स्वयं को सामाजिक रूप से मजबूत बना सकते हैं। साथ ही अपने समाज व देश को भी संस्कारवान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रतिभावान बनाना एक शिक्षक की जिम्मेदारी है। इसके लिए हमे बच्चों को सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाना है। हमे जीवन में मानवीय मूल्यों को अपनाकर सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ाना है। प्रधानाचार्य डा. चित्रा जोशी ने कहा कि मानवीय मूल्यों और वि...