सिमडेगा, मार्च 9 -- केरसई,प्रतिनिधि। होली,ईद,सरहुल को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीओ देवीकांत सिंह ने की। बैठक में सीओ ने सभी धर्म का सम्मान करते हुए अपने अपने पर्व त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होने कहा कि होलिका दहन में अपने मन की बुराइयों को जलाकर धुमधाम से होली खेलने की बात कही। वहीं थाना प्रभारी रामनाथ राम ने कहा कि त्यौहार के नाम पर नशे में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी एवं नशे में तेज स्पीड में बाइक चलाने वालों पर पुलिस करवाई करेगी। बैठक के बाद शांति समिति के लोगों ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर जीप सदस्य प्रेमा बाड़ा, रवि गुप्ता, मुखिया मुन्स खेस, मुखिया राहुल तिग्गा, मुखिया फाबियोला खेस, मुखिया बसंती लकड़ा, शशि प्रसाद, गौतम कुमार आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.