लोहरदगा, मार्च 2 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखण्ड के दुर्गा बाड़ी में नववर्ष प्रतिपदा की तैयारी को लेकर बैठक गुरुकुल शांति आश्रम के आचार्य शरत चन्द्र की उपस्थिति में हुई। इसमें कहा गया 30 मार्च नववर्ष प्रतिपदा को हर्षौल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन लोहरदगा स्थित शांति आश्रम में 51 कुंडीय यज्ञ अनुष्ठान होगा। इसमें कैरो से अधिक से अधिक लोग शामिल होकर अनुष्ठान को सफल बनाने की बात कही गई। मौके पर गणेश शास्त्री, भोला प्रसाद, अंतोष साहु, सुजीत प्रसाद आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.