रुडकी, फरवरी 20 -- बुधवार की देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के ठसका गांव में दो लोग लड़ाई झगड़ा कर शांतिभंग कर रहे हैं I पुलिस ने शांतिभंग करने वाले दोनों आरोपियों पंकज कुमार और करण पाल निवासी ग्राम ठसका को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गोपालपुर में भी तीन लोग लड़ाई झगड़ा कर शांतिभंग करने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने अपने नाम राजपाल, बबलू और नरेश निवासी ग्राम गोपालपुर बताया है। पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार सभी आरोपियों का लिखापढ़ी के बाद चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.