रामपुर, फरवरी 5 -- जिले में कहीं न कहीं मारपीट व विवाद की घटनाएं होती हैं। इसमें पुलिस मारपीट में शामिल लोगों का शांतिभंग में चालान करती है। एक साल के अंदर जिले में 7206 प्रकरणों में 26753 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई। इसमें सबसे अधिक शाहबाद थाना तो दूसरे नंबर पर मिलक थाना रहा।जबकि,तीसरे नंबर पर स्वार तो चौथे पर गंज थाना रहा। जिले में 18 थाने और 51 पुलिस चौकियां है। जिसमें एक साइबर और महिला थाना भी शामिल है। इन थाना क्षेत्रों में कहीं न कहीं कोई विवाद होता है तो छोटे मामलों में पुलिस दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर कार्रवाई करती है। बड़े मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाती है। अगर जिले में साल 2025 में हुई शांतिभंग कार्रवाई पर नजर डाले तो सबसे अधिक मामले शाहबाद में 1200 सामने आए। जबकि,सबसे कम खजुरिया में 125 प्रकरण आए। खजु...