हजारीबाग, मार्च 12 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता होली 15 को मनाई जाएगी। 13 को होलिका दहन की जाएगी। इसे लेकर प्रशासनिक तौर पर तैयारी भी शुरू कर दी गयी है। उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह, हजारीबाग के संयुक्त आदेश से होली-2025 को सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर अधिकारियों को मुस्तैद किया गया है। पूरे हजारीबाग अनुमण्डल क्षेत्रान्तर्गत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। इस दौरान सोशल मीडिया में भड़काऊ, सांप्रदायिक मैसेज भेजने वालों पर प्रतिबंध रहेगा। होली के दिन किसी भी घातक हथियार, आग्नेयास्त्र, लाठी इत्यादि को लेकर चलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे ने अपनी प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए हजारीबाग सदर अनुमण्डल क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.