मुरादाबाद, मार्च 15 -- होली पर्व एवं रमजान का दूसरा जुमा एक साथ होने से ग्रामीण क्षेत्र में भी तनाव की स्थिति बनी हुई थी तथा इसी तनाव को देखते हुए सुरजन नगर एवं शरीफ नगर पूरे ग्रामीण क्षेत्र पर पुलिस प्रशासन की निगाह जमी हुई थी। शुक्रवार की सुबह से नमाज होने तक पुलिस प्रशासन पूरे क्षेत्र में अलर्ट रहा तथा एक ओर होली खेलने वालों की निगरानी की तथा दूसरी ओर मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा करने वाले मुस्लिम समुदाय पर भी सुरक्षात्मक दृष्टि रखी। इस तरह ग्रामीण क्षेत्र मैं बगैर किसी अप्रिय घटना के मुस्लिम समुदाय ने अपने तयशुदा समय पर ही सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.