पाकुड़, मार्च 9 -- महेशपुर। शनिवार को होली पर्व मनाने और रमजान महीने को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीपीओ विजय कुमार की अध्यक्षता में की गई। वहीं रद्दीपुर ओपी में भी ओपी प्रभारी विवेक कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव एवं सीओ संजय कुमार सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे। एसडीपीओ ने कहा कि रमजान महीने में सभी मस्जिद और होली के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सभी अभिभावक अपने बच्चों को नशे और स्पीड बाइक राइडिंग पर कंट्रोल कर रखें। होली का पर्व आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाया जाए। जिस किसी को रंग से परहेज है वहां पर जबरदस्ती एक-दूसरे पर रंग ना डाला जाए। किसी के भावना के साथ खिलवाड़ न किया जाए। होली के दो दिन पहले शराब की दुकानें बंद रखी जाएगी। सभी को शांतिपूर्ण वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.