बेगुसराय, नवम्बर 19 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित मैट्रिक व इंटर की सेंटअप परीक्षा पहले दिन प्रखंड के सभी 2 विद्यालयों में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। वहीं, हाई स्कूल गढ़पुरा के प्रधानाध्यापक शिव शंकर महतो ने बताया कि बीएसईबी के सभी दिशा-निर्देश का पालन करते हुए सेंटअप परीक्षा ली जा रही है। गुदार 2 विद्यालय के प्रधानाध्यापक राहुल कुमार ने कहा है कि जिन विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति थी उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं किया गया। बताते चलें गुदार 2 विद्यालय में 10वीं कक्षा में कुल 186 विद्यार्थी का नामांकन था जिसमें कुल 178 छात्र -छात्राओं ने परीक्षा फार्म भरा। वहीं, 12वीं साइंस 39 फार्म भरा गया जबकी 40 नामांकन था। आर्ट में 35 बच्चों ने फार्म भरा जबकि 40 बच्चे नामांकित हैं। परिय...