कटिहार, फरवरी 14 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में शुक्रवार को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा कड़ी निगरानी और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। 13 फरवरी को आयोजित परीक्षा की पहली पाली में कुल 90 परीक्षार्थियों में से 83 उपस्थित हुए, जबकि 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। किसी भी केंद्र से निष्कासन (एक्सपेल्ड) की सूचना प्राप्त नहीं हुई। जिला मुख्यालय, मनिहारी एवं बरसोई अनुमंडल मिलाकर कुल 51 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में कटिहार अनुमंडल के 81 में से 75 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 6 अनुपस्थित रहे। मनिहारी में सभी 5 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। बरसोई अनुमंडल में 4 में से 3 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। दूसरी पाली में जिले भर में कुल 647 परीक्षार्थी आवंटित थे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई और कदाचार या विधि-व्...